'क़ुर्रतुल-ऐन-हैदर' - नज़्म

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

मैं ने देखी हैं किसी चेहरे में ऐसी आँखें

जिन में मेरे कई अनजाने सवालों के जवाब

ऐसी आसानी से सच्चाई के दर खोलते हैं

आसमानों में ज़मीनों के सनम बोलते हैं

मैं ने जाना है कि लफ़्ज़ों के तिलिस्मी धागे

कैसे तारीख़ को उन्वान नए देते हैं

कैसे आ मिलते हैं सदियों की जुदाई के असीर

किस तरह ख़्वाब नए अक्स सजा लेते हैं

यूँही इस हैरत-ए-हस्ती की पनाहों में कहीं

ज़िंदगी सब के लिए अपने हुनर खोलती है

हाँ मगर ख़ास क़दम उठते हैं राहों में तभी

ये ज़मीं चाँद सितारों से उधर डोलती है

और इस सम्त जो देखूँ वो नज़र बोलती है

मैं भला कौन हूँ किरदार हूँ किस ख़ाके का

मेरे होने से जहाँ भर को मुसीबत क्या है

कैसे दोज़ख़ का पता माँगती हूँ उस के एवज़

मेरी हस्ती की ज़माने में हक़ीक़त क्या है

मैं ने देखा है मिरा कल किसी गुज़रे पल में

मैं ने जाना है कहाँ मेरा क़दम ठहरा है

उस के इमरोज़ को देखा है तो ये इल्म हुआ

मेरी तक़दीर मिरे फ़र्दा में रक्खा क्या है

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल