कोई एहसास मुकम्मल नहीं रहने देता

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

कोई एहसास मुकम्मल नहीं रहने देता

दर्द का साथ मुसलसल नहीं रहने देता

होश की सर्द निगाहों से तके जाता है

कौन है जो मुझे पागल नहीं रहने देता

वक़्त तूफ़ान-ए-बला-ख़ेज़ के गिर्दाब में है

सर पे मेरे मिरा आँचल नहीं रहने देता

हाथ फैलाऊँ तो छू लेता है झोंके की तरह

एक पल भी मुझे बे-कल नहीं रहने देता

ख़्वाब के ताक़ पे रक्खी हैं ये आँखें कब से

वो मिरी नींद मुकम्मल नहीं रहने देता

मेरे इस शहर में इक आइना ऐसा है कि जो

मुझ को उस शख़्स से ओझल नहीं रहने देता

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like