भँवर में पैर थे और आँख इक सितारे पर
उलझ रही थी नज़र दूसरे किनारे पर
तकान ओढ़ तो लें हम नई मसाफ़त की
तराश दें न हवाएँ कहीं हमारे पर
न-जाने सेहर था कैसा किसी की आँखों में
हम अपने घर से निकल आए इक इशारे पर
ज़मीं पे फिर कोई जा-ए-अमान मिल न सकी
मुझे किसी ने बुलाया था इक सितारे पर
गुमाँ के आख़िरी पल में यक़ीं मिला है वो
हमीं यहाँ हैं हमीं दूसरे किनारे पर








