बाम से ढल चुका है आधा दिन

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

बाम से ढल चुका है आधा दिन

किस से मिलने चला है आधा दिन

तुम जो चाहो तो रुक भी सकता है

वर्ना किस से रुका है आधा दिन

झाँकती शाम के किनारे पर

मुझ से फिर लड़ पड़ा है आधा दिन

उस ने देखा जहाँ पलट के मुझे

बस वहीं रुक गया है आधा दिन

आस की आहटें जगाए हुए

खिड़कियों में सजा है आधा दिन

धूप की रेशमीं तनाबों पर

किस तरह टूटता है आधा दिन

पड़ रही होगी बर्फ़ वादी में

आँख में जम गया है आधा दिन

तीरगी का लिबास ओढ़े हुए

मेरे अंदर छुपा है आधा दिन

'अम्बरीन' एक है बखेड़े सौ

और गुज़र भी गया है आधा दिन

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like