बहुत बे-ज़ार होती जा रही हूँ

अम्बरीन सलाहुद्दीनअम्बरीन सलाहुद्दीन

1 min read · 12.4K reads

बहुत बे-ज़ार होती जा रही हूँ

मैं ख़ुद पर बार होती जा रही हूँ

तुम्हें इक़रार के रस्ते पे ला कर

मैं ख़ुद इंकार होती जा रही हूँ

कहीं मैं हूँ सरापा रहगुज़र और

कहें दीवार होती जा रही हूँ

बहुत मुद्दत से अपनी खोज में थी

सो अब इज़हार होती जा रही हूँ

भँवर दिल की तहों में बन रहे हैं

मैं बे-पतवार होती जा रही हूँ

तुम्हारी गुफ़्तुगू के दरमियाँ अब

यूँही तकरार होती जा रही हूँ

ये कोई ख़्वाब करवट ले रहा है

कि मैं बे-दार होती जा रही हूँ

किसी लहजे की नर्मी खुल रही है

बहुत सरशार होती जा रही हूँ

मिरा तेशा ज़मीं में गड़ गया है

जुनूँ की हार होती जा रही हूँ

अम्बरीन सलाहुद्दीन
About the poet

अम्बरीन सलाहुद्दीन

View profile & all 35 Poems / Stories

More from अम्बरीन सलाहुद्दीन

  1. असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    असीर-ए-ख़्वाब नई जुस्तुजू के दर खोलेंहवा पे हाथ रखें और अपने पर खोलें

    12.4K reads
  2. हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगे - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    हम सितारों में तेरा अक्स न ढलने देंगेचाँद को शाम की दहलीज़ पे जलने देंगे

    12.4K reads
  3. जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थीं - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    जब अश्कों में सदाएँ ढल रही थींसर-ए-मिज़्गाँ दुआएँ जल रही थीं

    12.4K reads
  4. ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखी - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    ख़ार ओ ख़स की माह ओ अंजुम से यूँ निस्बत देखीमेरे ख़्वाबों की मेरे शहर ने क़ीमत देखी

    12.4K reads
  5. क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलें - अम्बरीन सलाहुद्दीन

    क्यूँ अम्बर की पहनाई में चुप की राह टटोलेंअपनी ज़ात की बुनत उधेड़ें साँस में ख़ाक समो लें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like