कदम्ब - अम्बर रंजना पाण्डेय

अम्बर रंजना पाण्डेयअम्बर रंजना पाण्डेय15 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads

कर्बुर शब्दों से बने वाक्य का एक ही रंग
होता हैं जैसे कदम्ब के सब फूलों का हैं
एक ही रंग । जो होते हैं प्रकट वृक्ष पर
जैसे फूटता हैं अर्थ शब्दों का मस्तिष्क में ।
नेपथ्य अभिनेत्रियों का झुण्ड सजा खड़ा हो
मंच पर उजागर संकेत भर में हो,
यों सुन भीषण मेघ डम्बरी इसके पोर
फूट पड़ते हैं फूल औचक । क्लिष्ट, घना
स्वरूप बाणभट्ट की कादंबरी-सा इसका
है । तर्कशास्त्रियों ने इसके नीचे पाए
जाने वाले अन्धकार पर युगों विवाद ही
किया हैं । इसका फल होता हैं ललछोंहा
सूर्यास्त-सा । जब काला पड़कर गिरता हैं
पाषाण जैसा कठोर हो जाता है । छोकरों
की कनपटियों पर किशोरियाँ साधती हैं
निशाना । कदम्ब फलों की अब तक मैंने
मार ही खाई है । फल कभी नहीं खाया । स्वाद
पर चर्चा फिर कभी, कहीं करूँगा, बाबू !
अम्बर रंजना पाण्डेय
About the poet

अम्बर रंजना पाण्डेय

View profile & all 79 Poems / Stories

More from अम्बर रंजना पाण्डेय

  1. आओ - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  3. ब्रह्मपुत्र में निर्वसन - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  4. चरम रूप से वेध्य - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads
  5. कालीघाट पर सेंदूर की दोकान - तोताबाला ठाकुर - अम्बर रंजना पाण्डेय

    फिर उस घाट से ख़ुश्बू ने बुलावे भेजेमेरी आँखों ने भी ख़ुशआब नगीने भेजे।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like