नारी

अमरजीत घुम्मणअमरजीत घुम्मण

1 min read · 12.4K reads

आजकल

भले मेरी ख़ामोशी

चीख़ती नहीं

मायूस आँखें मेरी

जो आपने नहीं देखीं

किसी बेमौसम में आवाज़ नहीं सुनी

खँडहरों में से दीवारें गिरने का

नहीं सुना संगीत।

फिर

मुझे इतने रुदन में न बैठने दो

सदी दर सदी राह पर चलते

ख़ाली हाथ कब हूँ

खंजर थमाए थे आप ही ने

यों ही मैं विरासत सँभालती

तुम्हारा वंश पाल रही हूँ।

जो पेड़ मेरी कोख में उगा था

वही अब माथे पर उग आया

उसी पेड़ ने मुझसे विद्रोह किया

और मैंने बग़ावत को देश-निकाला दिया है

तुम्हारे मातम की मुझे प्रतीक्षा थी

तुम्हारा ही वर्जित स्वीकार रही हूँ।

मेरे पाँवों के घाव नहीं देखे आपने

नतीजा तो भोगा ही होगा

नतीजा ख़ुदा की इबादत है

जिसके प्रत्येक अक्षर से मैं ज़िंदगी खोजती हूँ।

मेरे पाँवों को अंततः शृंगार क्यों दिया

मेरे आदि पाँवों पर पत्थर फेंके तुमने

मुझे कुछ नहीं हुआ

तुम्हारे सम्मुख मैं अपाहिज वंश देख रही हूँ।

मेरी ज़मीन पर यह बीज किसने बोया है?

मेरी छाती में किस पौधे की जड़ें हैं?

तुम्हारी छाया में तुम्हें बैठा रही

धूप में पैदा हुई मैं

सूखे पतझड़ की ऋतु में पली

फिर भी

तेज़ बरसात से तुम्हें बचा रही हूँ।

भीगे वस्त्र उतरते ही फटते हैं,

मैं फटे कपड़े-सी रही, घायल पोरों से भाग्य बचा रही हूँ

हाँ, बेहाल तो हूँ

लेकिन जितने रुदन में आपने मुझे स्वीकारा है

इस सबकी भागीदार नहीं थी मैं

जितना भी आपने चाहा।

अमरजीत घुम्मण
About the poet

अमरजीत घुम्मण

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like