चलो बंद दरवाज़े के सुराख़ों में झाँकें
भीतर लाशों पर फ़रिश्ता रो रहा है
अपनी ख़ुदाई पर स्वयं कफ़न ओढ़ा रहा
समय के पाँव बँधे घुँघरू खोल रहा
और अपने पाँवों के साथ बाँध रहा है।
ख़ुदा के घर दाऊद का वंश हँसता है
आज कितने ईसा सलीब चूम रहे हैं
लेकिन
धरती में कोई नहीं समाया
समय की आगे धरती पर सुलग रही
धरती हो गई है चट्टान
दाऊद का वंश खेल रहा है किसके साथ।
कोख का पेड़ विलाप झेलती
घायल राहें
देर हुई तो पाँव
कत्थक नाच से पथरा गए।
ज़मीन का धुआँ बादल काले कर रहा है।
हे ईश्वर
तुम्हारे सिर पर ओले पड़ रहे
तुम किन लोगों को
किस समय यह बागडोर थमा रहे हो
तुम्हारे तकिए के नीचे पड़ी है
माचिस
मेरे हाथ इतने लंबे मत करो
कि बंद किवाड़ मेरे हाथों जल जाएँ
दियासलाई छिपा लो
या फिर किताबों के पन्ने उड़ा दो हवा में
लोगों की सच्चाई चूम लो ख़ुद
आज की राजनीति का हाथ थाम लो
अन्यथा मेरे तमाम अक्षर गिरवी रख लो
थोड़ा और चल लूँ
मैं आऊँगी भिक्षा लेने
मेरे हाथों में क्या है?
सिर्फ़ तुम्हारा सत्य
और मेरा झूठ है!
देखो
इस समय के इतिहासकार
क्या करें
तो भी पाँव धुलवा रहे हैं
लहू के साथ
तुमसे कहीं बड़े वे
जो नग्न सत्य को चूम रहे हैं
हर रात साझा करते हैं
ताकि जन्मती सुबह ही सत्य मर न जाए।
वे प्रतीक्षा को आतुर हैं बे-बाक वंश के।
वे लाशें ढकने को नहीं
शवों से नंगे फ़रिश्ते रचने को
ख़ौफ़नाक कंदराओं में देवी सज्जनार्थ जागते हैं।
चटाइयाँ बिछ गई हैं
माहौल ग़मगीन है
आ लोगों से बात करें
या फिर बंद द्वार के सुराख़ में से झाँकें
भीतर किसक रूप है?
और देख
बाहर कौन खड़ा है?








