गंगाराम कुम्हार

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

गंगाराम कुम्हार को

गधे की याद भावुक कर देती

पसीने से तरबतर हो जाता

आँखें मिचमिचाता।

उँगलियाँ देखता तो

आकार बनते

चाक चलने लगता

हांडी बनती, मटके बनते

हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसी कलाकृति बनती।

लोग घड़े में पानी भरते

हृदय शीतल हो जाता

हांडी में खाना पकता

भूख मिट जाती।

गंगाराम कुम्हार, ख़ुश होता

वाह रे वाह! प्रजापति!

तूने ही दुनिया बनाई है!

गंगाराम कुम्हार गधे को लेकर

जैपर के पास लूणियावास

गधों के मेले में जाता है

मोल-भाव करके अस्सी का बेचा

सौ का ख़र्चा हुआ!

गंगाराम धूल भरे जीवन की कहानियाँ

मेल-मोबाइल के ज़माने के

लड़के-लड़कियों को सुनाता है।

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories