शाम के झुरमुट में
पहाड़ की पीठ को चूमता हुआ सूरज
चला जाता है धरती की नींद में
वह आती है
हरे-भरे खेतों से
जैसे पीली-पीली लुगड़ी से
निकलता है चाँद
मंदरा-मंदरा काजल
साँझ को बेचैन करता है
शब्दहीन मिलन के स्वर में
चाँद की पीठ पर
झरते हैं बबूल के पीले-पीले फूल
दुपट्टे की छींट में
छुपा लेती है वह अपने प्रेम को।








