अनुवाद

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

मौन की भाषा में

आँख का अनुवाद आँख

स्पर्श का अनुवाद स्पर्श करता है

एक आदिवासी लड़की

पानी, पेड़ और जंगल की भाषा में

स्पर्श, गंध और फूल का अनुवाद करती है

शब्दों के घिनौने चरित्र को

इस तरह घूरती है

जैसे उसकी भाषा की स्लेट

और भी काली हो गई है

दुनिया के लिखे गए शब्दों को

सैंधव लिपि में चुनौती देती है

मुझे पढ़ो और इस तरह समझो

जैसे पीपल के नीचे बुद्ध

मौन की भाषा में

प्रेम का अनुवाद करता है।

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like