अलविदा

अमर दलपुराअमर दलपुरा

1 min read · 12.4K reads

पैर आते हैं किवाड़ पास

दहलीज़ पर रखी चप्पल

किसका इंतज़ार करती है

ये पैर किसकी बाट में

रुके हुए हैं?

घर से बाहर जाकर

लौटने की इच्छा से किवाड़ को

दूर से देखता हूँ

फूस का-सा मन लिए

दो बच्चे

हवा में हाथ हिलाते हैं

वे इतना ही जानते हैं

हर शाम को पक्षी घर लौट आते हैं

काठ का मन लिए

चिर विछोह में डूबी आँखें

किवाड़ के पीछे से

टुक-टुक देख रही हैं

मौन का दुख

शब्दों से ज़्यादा कारगर होता है

अमर दलपुरा
About the poet

अमर दलपुरा

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी