ज़मज़मा किस की ज़बाँ पर ब-दिल-ए-शाद - अमानत लखनवी

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

4 min read · 12.4K reads

ज़मज़मा किस की ज़बाँ पर ब-दिल-ए-शाद आया
मुँह न खोला था के पर बाँधने सय्याद आया

क़द जो बूटा सा तेरा सर्व-ए-रवाँ याद आया
ग़श पे ग़श मुझ को चमन में तह-ए-शमशाद आया

ले उड़ी दिल को सू-ए-दश्त हवा-ए-वहशत
फिर ये झोंका मुझे कर देने को बर्बाद आया

किस क़दर दिल से फ़रामोश किया आशिक़ को
न कभी आप को भूले से भी मैं याद आया

दिल हुआ सर्व-ए-गुलिस्ताँ के नज़ारे से निहाल
शजर-ए-क़ामत-ए-दिल-दार मुझे याद आया

हो गई क़ता असीरी में उमीद-ए-परवाज़
उड़ गए होश जो पर काटने सय्याद आया

हो गया हसरत-ए-परवाज़ में दिल सौ टुकड़े
हम ने देखा जो क़फ़स को तो फ़लक याद आया
अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like