उलझा दिल-ए-सितम-ज़दा ज़ुल्फ़-ए-बुताँ से आज

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

1 min read · 12.4K reads

उलझा दिल-ए-सितम-ज़दा ज़ुल्फ़-ए-बुताँ से आज

नाज़िल हुई बला मिरे सर पर कहाँ से आज

तड़पूँगा हिज्र-ए-यार में है रात चौदहवीं

तन चाँदनी में होगा मुक़ाबिल कताँ से आज

दो-चार रश्क-ए-माह भी हमराह चाहिएँ

वादा है चाँदनी में किसी मेहरबाँ से आज

हंगाम-ए-वस्ल रद्द-ओ-बदल मुझ से है अबस

निकलेगा कुछ न काम नहीं और हाँ से आज

क़ार-ए-बदन में रूह पुकारी ये वक़्त-ए-नज़अ

मुद्दत के बाद उठते हैं हम इस मकाँ से आज

खींची है चर्ख़ ने भी किसी माँग की शबीह

साबित हुई ये बात मुझे कहकशाँ से आज

अंधेर था निगाह-ए-'अमानत' में शाम सहर

तुम चाँद की तरह निकल आए कहाँ से आज

अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like