लुत्फ़ अब ज़ीस्त का ऐ गर्दिश-ए-अय्याम नहीं

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

1 min read · 12.4K reads

लुत्फ़ अब ज़ीस्त का ऐ गर्दिश-ए-अय्याम नहीं

मय नहीं यार नहीं शीशा नहीं जाम नहीं

कब मुझे याद रुख़ ओ ज़ुल्फ़-ए-सियह-फ़ाम नहीं

कोई शग़्ल इस के सिवा सुब्ह से ता शाम नहीं

हर सुख़न पर मुझे देता है वो बद-ख़ू दुश्नाम

कौन सी बात मिरी क़ाबिल-ए-ईनाम नहीं

नेक-नामी में दिला फ़िरक़ा-ए-उश्शाक़ हैं इश्क़

है वो बदनाम मोहब्बत में जो बदनाम नहीं

चेहरा-ए-यार के सौदे में कहा करता हूँ

रुख़ है ये सुब्ह नहीं ज़ुल्फ़ है ये शाम नहीं

बोसा आँखों का जो माँगा तो वो हँस कर बोले

देख लो दूर से खाने के ये बादाम नहीं

हल्क़ा-ए-ज़ुल्फ़-ए-बुताँ में है भरी निकहत-ए-गुल

ऐ दिल इस लाम में बू-ए-गुल-ए-इस्लाम नहीं

इब्तिदा इश्क़ की है देख 'अमानत' हुश्यार

ये वो आग़ाज़ है जिस का कोई अंजाम नहीं

अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like