भूला हूँ मैं आलम को सरशार इसे कहते हैं

अमानत लखनवीअमानत लखनवी

1 min read · 12.4K reads

भूला हूँ मैं आलम को सरशार इसे कहते हैं

मस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

गेसू इसे कहते हैं रुख़्सार इसे कहते हैं

सुम्बुल इसे कहते हैं गुलज़ार इसे कहते हैं

इक रिश्ता-ए-उल्फ़त में गर्दन है हज़ारों की

तस्बीह इसे कहते हैं ज़ुन्नार इसे कहते हैं

महशर का किया वा'दा याँ शक्ल न दिखलाई

इक़रार इसे कहते हैं इंकार इसे कहते हैं

टकराता हूँ सर अपना क्या क्या दर-ए-जानाँ से

जुम्बिश भी नहीं करती दीवार इसे कहते हैं

दिल ने शब-ए-फ़ुर्क़त में क्या साथ दिया मेरा

मूनिस इसे कहते हैं ग़म-ख़्वार इसे कहते हैं

ख़ामोश 'अमानत' है कुछ उफ़ भी नहीं करता

क्या क्या नहीं ऐ प्यारे अग़्यार इसे कहते हैं

अमानत लखनवी
About the poet

अमानत लखनवी

View profile & all 26 Poems / Stories

More from अमानत लखनवी

  1. आग़ोश में जो जलवा-गर इक - अमानत लखनवी

    आग़ोश में जो जलवा-गर इक नाज़नीं हुआअंगुश्तरी बना मेरा तन वो नगीं हुआ

    12.4K reads
  2. बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद - अमानत लखनवी

    बानी-ए-जोर-ओ-जफ़ा हैं सितम-ईजाद हैं सबराहत-ए-जाँ कोई दिल-बर नहीं जल्लाद हैं सब

    12.4K reads
  3. भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे - अमानत लखनवी

    भूला हूँ मैं आलम को सर-शार इसे कहते हैंमस्ती में नहीं ग़ाफ़िल हुश्यार इसे कहते हैं

    12.4K reads
  4. दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की - अमानत लखनवी

    दिखलाए ख़ुदा उस सितम-ईजाद की सूरतइस्तादा हैं हम बाग़ में शमशाद की सूरत

    12.4K reads
  5. गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार - अमानत लखनवी

    गिर पड़े दाँत हुए मू-ए-सर ऐ यार सफ़ेदक्यूँ न हो ख़ौफ़-ए-अजल से ये सियह-कार सफ़ेद

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like