थिएटर

आलोकधन्वाआलोकधन्वा2 Sept 1948

1 min read · 12.4K reads

पार्क की बेंच का

कोई अंत नहीं है

वह सिर्फ़ टिकी भर है पार्क में

जब कि मौजूदगी है उसकी शहर के बाहर तक

पुल की रोशनियों का

कहीं अंत नहीं हैं

मेरी रातें उनसे भरी हैं

मुझे तो मृत्यु के सामने भी

वे याद आएँगी

लंबी चोंच वाला छोटा पक्षी कठफोड़वा

मुश्किल से दिखाई पड़ा मुझे

दो-तीन बार

पिछले दस-बारह वर्षों में

वह फिर दिखाई देगा

इस बार थिएटर में

थिएटर का कोई अंत नहीं है

थिएटर किसी एक इमारत का नाम नहीं है।

आलोकधन्वा
About the poet

आलोकधन्वा

View profile & all 92 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like