उगे हैं शहर में अब धूप के जंगल - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

4 min read · 12.4K reads

उगे हैं शहर में अब धूप के जंगल
रचे हैं आदमी ने ईंट से जंगल

जमी है गाड़ियों की भीड़ सड़कों पर
मुझे लगते हैं अब तो रास्ते जंगल

मैं अपने गाँव जाकर इसलिए रोया
नहीं अब गांव में भी छाँव के जंगल

हिला के हाथ बादल उड़ गया देखो
नदी सूखी, हुए सब अनमने जंगल

हमीं से ज़िन्दगी की राहतें सब हैं
यही कहते हैं हमसे आपसे जंगल

सफ़र में ज़िन्दगी के, छाँव करते हैं
तुम्हारी याद के ये सर चढ़े जंगल

जहां देखो यही एक बोध है आलोक
उगे हैं आदमी की भूख के जंगल


जून 2014
प्रकाशित – ‘उत्तर प्रदेश’ (मासिक) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ० प्र० सरकार अक्टूबर – दिसम्बर 2014
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories