घर में बेटी जो जनम ले तो ग़ज़ल होती है - आलोक यादव

आलोक यादवआलोक यादव30 Sept 1967

3 min read · 12.4K reads

घर में बेटी जो जनम ले तो ग़ज़ल होती है
दाई बाँहों में जो रख दे तो ग़ज़ल होती है

नन्हे हाथों से पकड़ती है वो उंगली मेरी
साथ मेरे जो वो चल दे तो ग़ज़ल होती है

उसकी किलकारियों से घर जो चहकता है मेरा
सोते सोते जो वो हँस दे तो ग़ज़ल होती है

थक के आता हूँ मैं जब चूर चूर घर अपने
वो जो हाथों में सहेजे तो ग़ज़ल होती है

छोड़कर मुझको वो एक रोज़ चली जाएगी
सोचकर मन जो ये सिहरे तो ग़ज़ल होती है


मई 2015
प्रकाशित : गृह शोभा (पाक्षिक), नवम्बर (प्रथम) 2015
आलोक यादव
About the poet

आलोक यादव

View profile & all 32 Poems / Stories