मंज़िलें क्या हैं रास्ता क्या है - आलोक श्रीवास्तव-१

आलोक श्रीवास्तव-१आलोक श्रीवास्तव-१30 Sept 1971

3 min read · 12.4K reads

मंज़िलें क्या हैं रास्ता क्या है
हौसला हो तो फ़ासला क्या है

वो सज़ा देके दूर जा बैठा
किससे पूछूँ मेरी ख़ता क्या है

जब भी चाहेगा छीन लेगा वो
सब उसी का है आपका क्या है

तुम हमारे क़रीब बैठे हो
अब दवा कैसी अब दुआ क्या है

चाँदनी आज किस लिए नम है
चाँद की आँख में चुभा क्या है

ख़्वाब सारे उदास बैठे हैं
नींद रूठी है, माजरा क्या है

बेसदा काग़ज़ों में आग लगा
अपने रिश्ते को आज़्मा, क्या है

गुज़रे लम्हों की धूल उड़ती है
इस हवेली में अब रखा क्या है
आलोक श्रीवास्तव-१
About the poet

आलोक श्रीवास्तव-१

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like