नए चेहरे के साथ

आलोक रंजनआलोक रंजन

1 min read · 12.4K reads

मुस्कुराते चेहरे की भूमिका

अब ख़त्म होती जा रही है

लगातार गंभीर और

अवाक् रहना

दिनचर्या में शामिल है

यह एक नया रंग है

पर गहरा मोटा और टिकाऊ

क़दमों में पागलपन लिप्त है

मन पर चढ़ा क्षोभ लगातार

ऐसे में हँसने की संभावना बहुत दूर है

पर हँसना पड़ता है

हर बार न चाहते हुए

न हँसने वाली बात पर

तब बनता है चेहरे पर खिंचाव

फिर भागने लगते हैं लोग

मेरे उस चेहरे से...

नया चेहरा लगभग गढ़ा जा चुका है

अपनी मर्ज़ी में बना—

सड़ा-सा मुँह

जिनकी मजबूरी वही देखेंगे...

आलोक रंजन
About the poet

आलोक रंजन

नई पीढ़ी के कवि और गद्यकार।

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like