ऐन - अली मोहम्मद फ़र्शी

अली मोहम्मद फ़र्शीअली मोहम्मद फ़र्शी3 Sept 1955

4 min read · 12.4K reads

दूसरा कौन है
कौन है साथ मेरे
अंधेरे में जिस का वजूद
अपने होने के एहसास की लौ तेज़ रखते हुए
मेरे सहमे हुए साँस की रास थामे हुए चल रहा है
दिया एक उम्मीद का जल रहा है
कहीं आबशारों के पीछे
घनी नींद जैसे अंधेरों में
सहरा की ला-सम्त पहनाई में
पाँव धँसते हुए
साँस रूक रूक के चलते हुए
कितना बोझल है वो
जिस को सहरा की इक सम्त से दूसरी सम्त में
ले के जाने पे मामूर हूँ
मैं रूकूँ तो ज़माँ गर्दिशें रोक कर बैठ जाए
आसमाँ थक के सहरा के बिस्तर पे चित गिर पड़े
चल रहा हूँ
बहुत धीमे धीमे
क़सम
छे दिनों की
मुसलसल चलूँगा
मैं बुर्राक़ से क्या जलूँगा
बस इक सोच में धँस गया था
कि ये दूसरा कौन है
कोई हारून है
या कि हारूत है
अली मोहम्मद फ़र्शी
About the poet

अली मोहम्मद फ़र्शी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी