टूटम टूट गया - अली मोहम्मद फ़र्शी

अली मोहम्मद फ़र्शीअली मोहम्मद फ़र्शी3 Sept 1955

7 min read · 12.4K reads

कितनी आसानी से उस ने रख दिया
रोटी का पहिया
वक़्त के चक्कर के बिल्कुल सामने
गोलाइयों के दरमियाँ फिर एक टुकड़ा
ताड़ के लम्बे तन का
जिस ने अपने बीज से बाहर निकलने की सज़ा में
एक ही नुक़्ते पे दाइम घूमने
और रथ के नीचे आ के कुचले जाने वाली बोटियों की
मस्ख़ लाशों से गुज़रने को मुक़द्दर कर लिया

वो तो ऐसे मश्ग़लों में मस्त है
जिस सम्त चाहे जाए घूमे या नई सम्तें बनाए
मेरी कच्ची शश-दरी कुटिया के बाहर
इक खुला मैदान है
मैदान जिस के इक सिरे से दूसरे को देखने की दूरबीं भी
सिर्फ़ उस के खेल का सामान है
खेल गरचे खेल की हद तक बहुत अच्छा लगा
मैं ने भी देखा
तो अपनी तालियों का तड़तड़ाता गीत उस की ओके में डाला
ख़ुशी से भर दिया झोली को उस की
आँख से उमड़े समुंदर आसमानों से गले मिलने लगे
प्यास लेकिन बुझ नहीं पाई किसी भी तौर उस की
ख़ुद-नुमाई की सताइश में तड़पती ज़िंदगी दाइम रहेगी
हाँ मगर इक उम्र कच्ची भुर-भुरी आदम की मिट्टी से बनी

खेल की इक उम्र होती है
जहाँ सारे खिलौने टूट जाते हैं छनक से एक दिन
साँस रोके सनसनाती ख़ाली रह जाती हैं गलियाँ वक़्त की
सूनी कलाई की तरह
जिस पर कभी शीशे की रंगीं चूड़ियाँ अटखेलियाँ खेली न हों

लाडले कंचों सी उम्रें
तालियों की फूल-झड़ियों में बिखर कर टूटती हैं
और उस के आसमानी मंज़रों की इक दुल्हन
देखते ही देखते चरख़ा सजा कर बैठ जाती है
दुखों की बर्फ़ जैसी रूई का

आओ अपने ख़्वाब के रेशम से बाहर
चर्ख़-ए-नीली-फ़ाम के टुकड़े चुनें
अली मोहम्मद फ़र्शी
About the poet

अली मोहम्मद फ़र्शी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी