रहज़नी ख़ूब नहीं ख़्वाजा-सराओं के लिए - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

3 min read · 12.4K reads

रहज़नी ख़ूब नहीं ख़्वाजा-सराओं के लिए
शोर पायल का सर-ए-राह न रूस्वा कर दे
हाथ उठेंगे तो कंगन की सदा आएगी

तीरगी फ़ित्ना-ए-शहवत को हवा देती है
चाँदनी रक़्स पे मजबूर किया करती है

नर्म रेशम से बुने शोख़ दुपट्टों की क़सम
लोग लुटने को सर-ए-राह चले आएँगे
इक क़दर आएँगे भर जाएगा फिर रात का दिल

सख़्त लहजा गुल-ए-नग़्मा में बदल जाएगा
ख़ूँ बहाने के एवज़ इत्र-फ़िशानी होगी

होश आएगा तो बिखरे पड़ें होंगे घुँगरू
सुब्ह फिर चाक लिबासों का तमाशा होगा
रहज़नी ख़ूब नहीं ख़्वाजा-सराओं के लिए
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

    हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहींतो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में

    12.4K reads
  5. मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

    मिरे चराग़ बुझ गएहवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like