नौहा - अली अकबर नातिक़

अली अकबर नातिक़अली अकबर नातिक़15 Sept 1976

5 min read · 12.4K reads

वही बादलों के बरसने के दिन थे
मगर वो न बरसे
मुबारक हो शूरा की सनअत-गरी को
मशक़्क़त से बीजों को तय्यार कर के
उगाई थी सहरा में चूहों की खेती
जो आहिस्ता आहिस्ता बढ़ते रहे
फिर खड़े हो गए अपने दुम के सहारे
कतरने लगे ऐसे प्यासी ज़बानों के नौहे जो मश्कों के
अंदर इमानत पड़े थे
ख़बासत ने उगले थे मनहूस भूतों के लश्कर
कि चूहों की इम्दाद करते हुए नूर की बस्तियों में वो दाख़िल हुए
जो उड़ाते थे गर्द-ओ-ग़ुबार अपने सर पर
फटे तबले का शोर गिरता था दिल पर
भयानक सदाओं में बाज़ू उठा कर
चलाने लगे रक़्स में तेज़ पाँव
तअफ़्फुन में लिपटे हुए साँस छोड़े
बढ़े किचकचाते हुए दाँत अपने हज़ारों तरफ़ से
फ़रिश्तों ने देखा तो घबरा गए और ख़स्ता-प्यालों को रेती में भर कर
सुकड़ने लगे अपने ख़ेमों की जानिब
वो रेत के ज़र्रे जिन्हें आब सूरज की किरनों ने दी थी
मगर वो न बरसे
वही बादलों के बरसने के दिन थे
अली अकबर नातिक़
About the poet

अली अकबर नातिक़

View profile & all 15 Poems / Stories

More from अली अकबर नातिक़

  1. बे यक़ीन बस्तियाँ - अली अकबर नातिक़

    वो इक मुसाफ़िर था जा चुका हैबता गया था कि बे-यक़ीनों की बस्तियों में कभी न रहना

    12.4K reads
  2. चरवाहे का जवाब - अली अकबर नातिक़

    आग बराबर फेंक रहा था सूरज धरती वालों परतपती ज़मीं पर लू के बगूले ख़ाक उड़ाते फिरते थे

    12.4K reads
  3. हुजूम-ए-गिरिया - अली अकबर नातिक़

    हमें भी रो ले हुजूम-ए-गिर्या कि फिर न आएँगे ग़म के मौसमहमें भी रो ले कि हम वही हैं

    12.4K reads
  4. लोहार जानता नहीं - अली अकबर नातिक़

    हमारे गाँव लुहार अब दरांतियाँ बना के बेचता नहींतो जानता है फस्ल काटने का वक्त कट गया सरों का काटने के शक्ल में

    12.4K reads
  5. मिरे चराग़ बुझ गए - अली अकबर नातिक़

    मिरे चराग़ बुझ गएहवाएँ साज़-बाज़ कर रही थीं जिन दिनों सियाह-रात से

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like