दैहों दधि मधुर धरनि धरयौ छोरि खैहै - आलम

आलमआलम

2 min read · 12.4K reads

दैहों दधि मधुर धरनि धरयौ छोरि खैहै,
            धाम तें निकसि धौरी धैनु धाय खोलिहैं ।
धूरि लोटि ऐहैं लपटैहैं लटकत ऐहैं,
            सुखद सुनैहैं बैनु बतियाँ अमोल हैं ।
आलम सुकवि मेरे ललन चलन सीखें,
            बलन की बाँह ब्रज गलिनि में डोलिहैं ।
सुदिन सुदिन दिन ता दिन गनौंगी माई,
            जा दिन कन्हैया मोसों मैया कहि बोलिहैं ।

More Poetry & Stories You May Like