तुम दूर हो मुझसे - अलका सर्वत मिश्रा

अलका सर्वत मिश्राअलका सर्वत मिश्रा2 Sept 1974

2 min read · 12.4K reads

तुम
दूर हो मुझसे
बहुत दूर
मेरी आँखें
तरस रही हैं
दीदार को
 
पर पता है तुम्हें
मुझे अब अच्छा लगने लगा है
ख़्वाबों में खो जाना
क्योंकि
ख़्वाबों में तुम
चले आते हो हर बार
 
नींदें,
तुमसे मिलने का
एक ख़ूबसूरत बहाना हैं
जो मचलती हैं
तब मेरी आँखों में
जब हद्दे-नज़र तक
तुम नहीं होते
अलका सर्वत मिश्रा
About the poet

अलका सर्वत मिश्रा

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like