मुलाहिज़ा हो मेरी भी उड़ान, पिंजरे में - अखिलेश तिवारी

Akhilesh Tiwariअखिलेश तिवारी27 May 1966

3 min read · 12.5K reads

मुलाहिज़ा हो मेरी भी उड़ान, पिंजरे में
अता हुए हैं मुझे दो जहान‍, पिंजरे में

है सैरगाह भी और इसमें आबोदाना भी
रखा गया है मेरा कितना ध्यान पिंजरे में

यहीं हलाक‍ हुआ है परिन्दा ख़्वाहिश का
तभी तो हैं ये लहू के निशान पिंजरे में

फलक पे जब भी परिन्दों की सफ़ नज़र आई
हुई हैं कितनी ही यादें जवान पिंजरे में

तरह तरह के सबक़ इसलिए रटाए गए
मैं भूल जाऊँ खुला आसमान पिंजरे में
Akhilesh Tiwari
About the poet

Akhilesh Tiwari अखिलेश तिवारी

जन्म : 27 मई 1966, बीना, ज़िला सागर, मध्यप्रदेश भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like