ग़मों के नूर में लफ़्जों को ढालने निकले - अखिलेश तिवारी

Akhilesh Tiwariअखिलेश तिवारी27 May 1966

2 min read · 12.4K reads

ग़मों के नूर में लफ़्जों को ढालने निकले
गुहरशनास समंदर खंगालने निकले

खुली फ़िज़ाओं के आदी हैं ख़्वाब के पंछी
इन्हें क़फ़स में कहाँ आप पालने निकले

सफ़र है दूर का और बेचराग़ दीवाने
तेरे ही ज़िक्र से रातें उजालने निकले

शराबखानो कभी महफ़िलों की जानिब हम
ख़ुद अपने आप से टकराव टालने निकले

सियाह शब ने नई साज़िशें रची शायद
हवा के हाथ कहाँ ख़ाक डालने निकले
Akhilesh Tiwari
About the poet

Akhilesh Tiwari अखिलेश तिवारी

जन्म : 27 मई 1966, बीना, ज़िला सागर, मध्यप्रदेश भाषा : हिंदी विधाएँ : कविता

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like