कोहरा

अखिलेश श्रीवास्तवअखिलेश श्रीवास्तव

1 min read · 12.4K reads

मैं शाम होते-होते

तुम्हें चाँद कह ही देता हूँ

नहीं तो रात तक

तुम मेरे लिए नक्षत्र हो जाओगी।

यह नई युक्ति, नया विचार रच

फिसल कर गिरने का समय है।

देवता गिर कर

बदल रहे हैं मानव में

मानव असुरों में

असुर श्वानों में

स्त्री, देव तक

तुमको सिर्फ़ देखना नहीं

स्पर्श करना चाहते है

कोहरा, एक बहाना है

रातों का विस्तार है

इसमें देवताओं की लार मिली हुई है।

अखिलेश श्रीवास्तव
About the poet

अखिलेश श्रीवास्तव

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like