गले मे परिचय-पत्र की तरह लटका हुआ प्रेम,
लोकप्रिय विमर्शों की कही-अनकही कहानियों-सा होता है
सब जान लेने की मुद्रा
सुधारक की मुद्रा को जन्म देती है
और उसके डंडे से पिटता हुआ प्रेम,
दुबका सहमा ख़रगोश हो जाता है
इतना निरीह कि
जैसे बिना किसी मालिक के
अचकचाया-सा पालतू मवेशी।








