कुछ नहीं होऊँगा

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

कुछ नहीं होऊँगा तो भी एक दिन

मिट्टी हो जाऊँगा

जो बहुत कुछ होगे तो भी एक दिन

मिट्टी हो जाओगे

और भी तमाम भेद हमारे बीच के

मिट जाएँगे

हम मिट्टी होकर पड़े रहेंगे अगल-बग़ल

या दूर-दराज़

मेरा कड़वापन भी उस मिट्टी में नहीं मिलेगा

न ही मिलेंगी लोकाचार की मेरी अकुशलताएँ

मेरे दोस्तो,

क्योंकि नीम और शहतूत का स्वाद

उनकी मिट्टी का अलग-अलग स्वाद नहीं है

और कनॉट प्लेस पर खड़े

जामुन के पेड़ बताते हैं

कि सभ्यता के ज़हरीले घेरे में

जो बेलिबास खड़े रह जाते हैं

सूखे-कसैले-बेस्वाद वे हो ही जाते हैं।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads