आकार

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

झड़ते गूदे-पीपर के आमाझोर

डुरुही तक हुँवाते सियार

रात भर गादुर, चिक-चिक-चिक

सोंधियारी की शर्म के लिए, पेड़ की देह में खोह-सुरंग

चैत-चाँदनी-सूखे-बौर-आम-टिकोरे-टिमटिम

खाट पर एक बच्चा—आसमान में भागता हुआ चाँद

बच्चे की आँखें—जाल जुगनू का

धरती से आस लोगों की आँखों जितनी

उतने ही बड़े खलिहान भूख जितने

कि पलाश की फुनगी पर रस लेने जाएगी मधुमक्खी

डँस उठी है वह ख़ुद

तालाबों में मन भर भी पानी नहीं

मन और तालाब दर्राए

गेंहू के उजड़े खेत

आँखे-आग-प्रतीक्षा-शून्य

कोई अंत तृप्त नहीं होता—कला विराजती है—जीवन की वहीं

आकाश की अंतिम कोशिश—झड़ती ओस, गुदे पन्नों पर

भीगे अक्षर—फैली स्याही

सहमा मन—बेतरतीब भेंटों से

भेंट से मुँह छिपाता—पूरा का पूरा मौसम।

और,

मैं उसी समय

कुश के कल्ले नापूँगा, अँगोछे की बास लूँगा

लिपट जाऊँगा धरती के किसी खड्डे में

चार मुट्ठी मिट्टी डालकर

दीमकों के साथ खेलूँगा

नहीं नहीं, कोई वाल्मीकि नहीं आएगा,

कोई नई बात नहीं होगी

बस चुपचाप, मिट्टी की नरमी में

सोया रहूँगा

चिरकाल तक

यही मिट्टी ही जब चाहेगी

फिर मुझे कोई आकार देगी।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads