नासमझी - आकांक्षा पारे

Akansha Pareआकांक्षा पारे18 Dec 1976

2 min read · 12.4K reads

मेरे कहने
तुम्हारे समझने के बीच
कब फ़ासला बढ़ता गया
मेरे हर कहने का अर्थ
बदलता रहा तुम तक जा कर

हर दिन
समझने-समझाने का यह खेल
हम दोनों को ही अब
बना गया है इतना नासमझ

कि
स्पर्श के मायने की
परिभाषा एक होने पर भी
नहीं समझते उसे
हम दोनों
Akansha Pare
About the poet

Akansha Pare आकांक्षा पारे

Akansha Pare

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like