हाँ यही शहर मेरे ख़्वाबों - अकबर हैदराबादी

Akbar Hyderabadiअकबर हैदराबादी20 Jan 1925 – 29 Aug 2021

4 min read · 12.4K reads

हाँ यही शहर मेरे ख़्वाबों का गहवारा था
इन्ही गलियों में कहीं मेरा सनम-ख़ाना था

इसी धरती पे थे आबाद समन-ज़ार मेरे
इसी बस्ती में मेरी रूह का सरमाया था

थी यही आब ओ हवा नश-ओ-नुमा की ज़ामिन
इसी मिट्टी से मेरे फ़न का ख़मीर उट्ठा था

अब न दीवारों से निस्बत है न बाम ओ दर से
क्या इसी घर से कभी मेरा कोई रिश्ता था

ज़ख़्म यादों के सुलगते हैं मेरी आँखों में
ख़्वाब इन आँखों ने क्या जानिए क्या देखा था

मेहर-बाँ रात के साए थे मुनव्वर ऐसे
अश्क आँखों में लिए दिल ये सरासीमा था

अजनबी लगते थे सब कूचा ओ बाज़ार अकबर
ग़ौर से देखा तो वो शहर मेरा अपना था.
Akbar Hyderabadi
About the poet

Akbar Hyderabadi अकबर हैदराबादी

लंदन में एक लम्बे समय से निवास कर रहे अकबर हैदराबादी (अकबर अली ख़ाँ) की गिनती ग़ज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण शायरों में होती है। उनकी पैदाइश 1925 में हैदराबाद में हुई, यहीं पर आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उच्चा शिक्षा के लिए वह 1955 में आक्सफ़ोर्ड चले गये और फिर…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like