घुटन अज़ाब-ए-बदन की - अकबर हैदराबादी

Akbar Hyderabadiअकबर हैदराबादी20 Jan 1925 – 29 Aug 2021

4 min read · 12.4K reads

घुटन अज़ाब-ए-बदन की न मेरी जान में ला
बदल के घर मेरा मुझ को मेरे मकान में ला

मेरी इकाई को इज़हार का वसीला दे
मेरी नज़र को मेरे दिल को इम्तिहान में ला

सख़ी है वो तो सख़ावत की लाज रख लेगा
सवाल अर्ज़-ए-तलब का न दरमियान में ला

दिल-ए-वजूद को जो चीर कर गुज़र जाए
इक ऐसा तीर तू अपनी कड़ी कमान में ला

है वो तो हद्द-ए-गिरफ़्त-ए-ख़याल से भी परे
ये सोच कर ही ख़याल उस का अपने ध्यान में ला

बदन तमाम उसी की सदा से गूँज उठे
तलातुम ऐसा कोई आज मेरी जान में ला

चराग़-ए-राह-गुज़र लाख ताब-नाक सही
जला के अपना दिया रौशनी मकान में ला

ब-रंग-ए-ख़्वाब सही सारी काइनात अकबर
वजूद-ए-कुल को न अंदेशा-ए-गुमान में ला.
Akbar Hyderabadi
About the poet

Akbar Hyderabadi अकबर हैदराबादी

लंदन में एक लम्बे समय से निवास कर रहे अकबर हैदराबादी (अकबर अली ख़ाँ) की गिनती ग़ज़ल और नज़्म के महत्वपूर्ण शायरों में होती है। उनकी पैदाइश 1925 में हैदराबाद में हुई, यहीं पर आरम्भिक शिक्षा प्राप्त की। उच्चा शिक्षा के लिए वह 1955 में आक्सफ़ोर्ड चले गये और फिर…

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like