हुज़ूर हद भी कोई होवे इंतिज़ारी की

अकबर अज़ीमाबादीअकबर अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

हुज़ूर हद भी कोई होवे इंतिज़ारी की

कि इंतिहा हुई जावे है बे-क़रारी की

न कुछ कहो हो बुलाओ हो और न आओ हो

'अजीब तर्ज़ है जानाँ वफ़ा-शि’आरी की

अगर न आना था तुम को तो क्यों किया वा'दा

बहुत ही ख़ूब सज़ा दी है ए'तिबारी की

शब-ए-फ़िराक़ तुम्हारा ही रास्ता देखा

शब-ए-फ़िराक़ फ़क़त हम ने आह-ओ-ज़ारी की

कभी तो होवे सहर भी तुम्हारे क़दमों पर

तवील रात बहुत है गुनाह-गारी की

जला न देवे कहीं दिल को आतिश-ए-हसरत

ये बुझ न पाई बहुत हम ने अश्क-बारी की

ज़’ईफ़ हो गए 'अकबर' मगर नशा न गया

जवाब ही नहीं साक़ी वो बादा-ख़्वारी की

अकबर अज़ीमाबादी
About the poet

अकबर अज़ीमाबादी

मूल नाम : नवाब सय्यद अकबर ख़ान बहादुर जन्म : अज़ीमाबाद, बिहार

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like