फिरते हैं जिस के वास्ते हम दर-ब-दर अभी
क्या कीजिए नहीं है उसे कुछ ख़बर अभी
कह दें जो कुछ कि दिल में है अपने अगर अभी
शर्मा के धर न देंगे वो काँधे पे सर अभी
थामे हुए हैं हाथों से अपना जिगर सभी
सुनते हैं आएगा वो हसीं बाम पर अभी
छेड़ा है उस की ज़ुल्फ़ को बाद-ए-सबा ने कुछ
आएगी रफ़्ता-रफ़्ता वो सू-ए-कमर अभी
यारों को उन के मिल भी गई मंज़िल-ए-मुराद
'अकबर' कि बाँध पाए न रख़्त-ए-सफ़र अभी








