हम से आँखें मिलाइए तो कहें
अपना जल्वा दिखाइए तो कहें
रस्म ही है अगर तो फिर रस्मन
रस्म-ए-उल्फ़त निबाहिइए तो कहें
क्या कहें आप हैं पस-ए-पर्दा
सर-ए-पर्दा जो आइए तो कहें
दिल है क़ुर्बान पर्दा-पोशी पर
रुख़ से पर्दा उठाइए तो कहें
दिल में 'अकबर' है जाने क्या क्या कुछ
बे-हिजाबाना आइए तो कहें








