पराजय है याद - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

1 min read · 12.4K reads

भोर बेला--नदी तट की घंटियों का नाद।
चोट खा कर जग उठा सोया हुआ अवसाद।
नहीं, मुझ को नहीं अपने दर्द का अभिमान---
मानता हूँ मैं पराजय है तुम्हारी याद।

काशी, 14 नवम्बर, 1946
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like