कतकी पूनो - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

3 min read · 12.4K reads

छिटक रही है चांदनी,
मदमाती, उन्मादिनी,
कलगी-मौर सजाव ले
कास हुए हैं बावले,
पकी ज्वार से निकल शशों की जोड़ी गई फलांगती--
सन्नाटे में बाँक नदी की जगी चमक कर झाँकती !

कुहरा झीना और महीन,
झर-झर पड़े अकास नीम;
उजली-लालिम मालती
गन्ध के डोरे डालती;
मन में दुबकी है हुलास ज्यों परछाईं हो चोर की--
तेरी बाट अगोरते ये आँखें हुईं चकोर की !

इलाहाबाद-लखनऊ (रेल में), 30 नवम्बर, 1947
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

किसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँकिसी ग़रीब की बरसों की आरज़ू हो जाऊँमैं इस सुरंग से निकलूँ तो आब-जू हो जाऊँ— मुनव्वर रानाजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैजुदा रहता हूँ मैं तुझ से तो दिल बे-ताब रहता हैचमन से दूर रह के फूल कब शादाब रहता है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीराजेश शर्मा की आत्महत्यालखनऊ में राजेश की आत्महत्या से पहलेहम बहुत सारे कवि-लेखक— लीलाधर जगूड़ीदिल्ली पूरा देश नहींदिखलाओ ओ टी वी वालो!इनको भी तो कभी कहीं— यश मालवीयमैटिनी शोप्यारपुराने टूटे ट्रकों के पीछे मैंने किया प्यार— आलोकधन्वा