बाहर-भीतर - अज्ञेय

अज्ञेयअज्ञेय7 Sept 1911 – 4 Sept 1987

2 min read · 12.4K reads

बाहर सब ओर तुम्हारी/स्वच्छ उजली मुक्त सुषमा फैली है
भीतर पर मेरी यह चित्त-गुहा/कितनी मैली-कुचैली है।
स्रष्टा मेरे, तुम्हारे हाथ में तुला है, और/ध्यान में मैं हूँ, मेरा भविष्य है,
जब कि मेरे हाथ में भी, ध्यान में भी, थैली है!
अज्ञेय
About the poet

अज्ञेय

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like