आशा की किरण - ज्योतिशंकर

अज्ञात रचनाकारअज्ञात रचनाकार

3 min read · 12.4K reads

भारत न रह सकेगा हरगिज़ गुलामख़ाना,
आज़ाद होगा-होगा, आता है यह ज़माना।

ख़ू खौलने लगा है हिंदोस्तानियों का,
कर देंगे ज़ालिमों का, हम बंद जुल्म ढाना।

क़ौमी तिरंगे झंडे पर जां निसार अपनी,
हिंदू-मसीह-मुस्लिम गाते हैं यह तराना।

अब भेड़ और बकरी बनकर न हम रहेंगे,
इस पस्तहिम्मती का, होगा कहीं ठिकाना!

परवाह अब किसे है जेल-ओ-दमन की, प्यारो,
इक खेल हो रहा है फांसी पे झूल जाना।

भारत वतन हमारा, भारत के हम हैं बच्चे,
भारत के वास्ते है मंजूर सर कटाना!

रचनाकाल: सन 1930
अज्ञात रचनाकार
About the poet

अज्ञात रचनाकार

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनीनमकजिसने कभी तोड़ डाला थाएक सम्राट का उपनिवेश;— ब्रजनाथ रथख़ुशी की बात हैदुख की बात है कि एक दोस्त ग़ुस्सा हुआख़ुशी की बात है अभी बाक़ी दोस्त मुझसे ख़ुश हैं— ब्रज श्रीवात्सवघावलंबे समय से बिस्तर पर हूँघाव भरने का नाम ही नहीं ले रहा है— हरि मृदुल