गाँव से लौटता कवि - अजेय

अजेयअजेय18 Sept 1965

6 min read · 12.4K reads

पूरे एक महीने बाद मैं गाँव गया मैंने रिशू, निशू और ईशू को टॉफियाँ दीं और खुश हुआ.

मैंने बूढ़े छेटुक मामा और
डोल्मा मामी का हाल चाल पूछा
और खुश हुआ.
मैंने भाई की धूल भरी देह पर
एक जोर की जफ्फी मारी
और खुश हुआ.

मैने खेत से मिट्टी का
एक ढेला उठा कर सूँघा
और खुश हुआ.

कुहुल के बीचों बीच फँसा
एक पत्थर हटा कर करीने से एक तरफ रखा और खुश हुआ.

बुआ, बहन, पत्नी
गोरखा और दुमका मज़दूरों को कलेवा पहुँचाया
वहाँ झाड़ के नीचे बैठ कर कविताएं पढ़ने लगा
और खुश हुआ .
फिर सुरेश सेन निशांत को फोन लगाया
कि शिरीष कुमार मौर्य और नरेश चन्द्रकर ने
इधर कमाल की कविताएं लिखीं हैं उस ने कहा,
तुम केशव तिवारी और राहुल राजेश को भी ज़रूर पढ़ना
और मैं खुश हुआ.

इतना खुश हुआ कि दनादन कविताएं लिख मारीं.
गाँव से लौटते हुए
अपने खटारा मारुति 800 में
मैं कविताओं और खुशियों से भरा भरा था
कि सहसा एक आवाज़ मेरे कान में गूँजी
’सावधान !
रफ्तार ज़रा कम रखना
गाँव के कवि .......! ’

मेरी बाँए कान की लौ उस आवाज़ की तपिश से
देर तक झुलसती रही.


10.04.2010
अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय