गाँव में चक्का तलाई

अजेयअजेय18 Sept 1965

1 min read · 12.4K reads

मेरे गाँव की गलियाँ पक्की हो गईं हैं

गुज़र गई है एक धूल उड़ाती सड़क

गाँव के ऊपर से

खेतों के बीचोंबीच

बड़ी-बड़ी गाड़ियाँ

लाद ले जाती हैं शहर की मंडी तक

नकदी फ़सल के साथ

मेरे गाँव के सपने

छोटी-छोटी ख़ुशियाँ—

कच्ची मिट्टी की समतल धुपैली छतों से

उड़ा ले गया है हेलिकॉप्टर

सुकून का एक नरम गरम टुकड़ा

ऊन कातती औरतें

चिलम लगाते बूढ़े

‘छोलो’ की मंडलियाँ

और विष-अमृत खेलते छोटे छोटे बच्चे—

उड़ा ले गया है

सर्दियों की सारी चहल-पहल

मेरे गाँव के घर भी पक्के हो गए हैं

रंगीन टी.वी. के नक़ली किरदारों में जीती

बनावटी दुखों से कुढ़ती

ज़िंदगी उन घरों के

भीतरी ‘कोज़ी’ हिस्सों में क़ैद हो गई है

किस जनम के करम हैं कि

यहाँ फँस गए हैं हम!

कैसे निकल भागें पहाड़ों के उस पार?

आए दिन फटती है खोपड़ियाँ जवान लड़कों की

कितने दिन हो गए पूरे गाँव को मैंने

एक जगह

एक मुद्दे पर इकट्ठा नहीं देखा

भौचक्का, भूल गया हूँ गाँव आकर

अपना मक़सद

शर्मसार हूँ अपने सपनों पर

मेरे सपनों से बहुत आगे निकल गया है गाँव

बहुत ज़्यादा तरक़्क़ी हो गई है

मेरे गाँव की गलियाँ पक्की हो गई हैं।

अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्य