समर्पित शब्द की रोली - अजय पाठक

Ajay Pathakअजय पाठक14 Jan 1960

3 min read · 12.4K reads

समर्पित शब्द की रोली,
विरह के गीत का चंदन।

हमारे साथ ही रहकर,
हमीं को ढो रहा कोई।

नयन के कोर तक जाकर,
घुटन को धो रहा कोई

क्षितिज पर स्वप्न के तारे,
कहीं पर झिलमिलाते हैं,

क्षणिक ही देर में सारे,
अकिंचन डूब जाते हैं।

वियोगी पीर के आगे,
नहीं अब नेह का बंधन।

निशा के साथ ही चलकर,
सुहागन वेदना लौटी।

सृजन को सात रंगों में,
सजाकर चेतना लौटी।

कसकती प्राण की पीड़ा,
अधर पर आ ठहरती है,

तिमिर में दीप को लेकर,
विकल पदचाप धरती है।

हृदय के तार झंकृत हैं,
निरंतर हो रहा मंथन।
Ajay Pathak
About the poet

Ajay Pathak अजय पाठक

जन्म- 14 जनवरी 1960, बलिया (उ.प्र.) शिक्षा- विज्ञान, पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों में स्नातक। प्राणी शास्त्र, भारतीय मध्यकालीन इतिहास, हिंदी साहित्य, समाज शास्त्र, प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विषयों में स्नातकोत्तर। मुग़ल कालीन भारत की शिक्षा प्रणाली,…

View profile & all 19 Poems / Stories