सारी निपुणता के साथ बनी रहती है
अयोग्यता
ठोस ईंटों के बीच
अर्द्धतरल मसाले की तरह
धीरे-धीरे मज़बूत करती हुई
नई बनी दीवार को
जैसे काम पर जाती युवा स्त्री के पीछे
रह जाती है बूढ़ी स्त्री
प्रार्थना में बुदबुदाती हुई।
सारी निपुणता के साथ बनी रहती है
अयोग्यता
ठोस ईंटों के बीच
अर्द्धतरल मसाले की तरह
धीरे-धीरे मज़बूत करती हुई
नई बनी दीवार को
जैसे काम पर जाती युवा स्त्री के पीछे
रह जाती है बूढ़ी स्त्री
प्रार्थना में बुदबुदाती हुई।

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्त्रीय संग…
View profile & all 31 Poems / Stories