सर्दी लगे गाँठने चड्ढी - आजाद रामपुरी

Ajad Rampuriआजाद रामपुरी22 Aug 1945

3 min read · 12.4K reads

पढ़-लिखकर हो गई सयानी,
लिखने लगी मगन हो चिट्ठी !
मौसम-टीचर ने वर्षा की,
ऋतुशाला से कर दी छुट्टी !

मीठी किरणों की मुस्कानें,
लेकर सर्दी मचल रही है।
घर-घर मेहमानी जाड़े की,
ठण्ड हिरन-सी उछल रही है ।

गर्मी से जाड़े की चखचख,
झगड़ा बढ़ा, हो गई छुट्टी !

गरम पकौड़े रौब गाँठते,
हँसने लगे चाय के प्याले ।
कम्बल, पैण्ट, रजाई, मफ़लर,
शान दिखाए शाल-दुशाले ।

शोख चपल, अल्हड़ इठला कर,
सर्दी लगी गाँठने चड्ढी !
Ajad Rampuri
About the poet

Ajad Rampuri आजाद रामपुरी

पद: महालेखाकार (आडिट) प्रथम संस्थान: मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा: एम०ए०, एल-एल०बी०; प्रकाशन: मंथन (प्रबंधकाव्य), गीता चौपाई ; मान न मान मैं तेरा मेहमान, आधुनिक लघुकथाएँ (व्यंग्य-संग्रह), क्षणिका : उद्भव और विकास (समालोचना), खेलों की कहानी, आविष्कारों की कहानी (ब…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानातो कैसा रहेआदमी की तुलना पतंग सेऔर जीवन की तुलना डोर से की जाए— हरि मृदुलजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्यायएयर हॉस्टेसनीले आकाश के पथ परसफ़ेद बादलों के बीच— लाइश्रम समरेन्द्र सिंहगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी