मौसम के फूल - आजाद रामपुरी

Ajad Rampuriआजाद रामपुरी22 Aug 1945

3 min read · 12.4K reads

दिन गरमी के लगते जैसे हों मौसम के फूल
मधु पराग-सी बिखरी मानो उड़ती-उड़ती धूल

कान मरोड़े, फिर यूँ बोले पछुवा हवा बुलाकर —
गरमी को तुम सहना सीखो अपना मन बहलाकर
खिल जाओगे किरण सरीखे सहो सूर्य का शूल

जब तप लेती धरा समूची और सिन्धु भी गहरा
बादल बन उड़ेंलें तो जल भी उड़ा गगन में ठहरा
बरसाता जल जब धरती पर मुस्काता हर कूल

तपन गर वरदान मान लो गरमी लगे मिठाई
मनभावन यह चुहलबाज़ियाँ सूरज करे ढिठाई
सुख-दुख में समान रहता है खिलता कमल बबूल
Ajad Rampuri
About the poet

Ajad Rampuri आजाद रामपुरी

पद: महालेखाकार (आडिट) प्रथम संस्थान: मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा: एम०ए०, एल-एल०बी०; प्रकाशन: मंथन (प्रबंधकाव्य), गीता चौपाई ; मान न मान मैं तेरा मेहमान, आधुनिक लघुकथाएँ (व्यंग्य-संग्रह), क्षणिका : उद्भव और विकास (समालोचना), खेलों की कहानी, आविष्कारों की कहानी (ब…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी