उड़ गई ठण्ड कबूतर-सी - आजाद रामपुरी

Ajad Rampuriआजाद रामपुरी22 Aug 1945

3 min read · 12.4K reads

जाड़ा उड़ता गौरैया-सा, उड़ गई ठण्ड कबूतर-सी
दिन का बढ़ने लगा क्षेत्रफल, सिकुड़ी रात छछून्दर-सी
सूरज की महफ़िल की रौनक, बढ़ने लगी कचहरी में
किरण उछल नृत्य करती है, तपती भरी दुपहरी में

मीठी लगने लगती छाया जैसे पूँछ हो बन्दर की

आसमान से सूरज उतरा, मूँछें थानेदारों-सी
आँखें करे अंगारों जैसी, पोशाक बंजारों-सी
लू लपटों की लगी दुकानें लटकें फूल पलाशों के
मेहमानों-सी आऊ गरमी, दिन हैं खेल-तमाशों के

हवा झकोर हिला-डुलाय, लहर उठे समन्दर-सी
एक नहीं सौ कला दिखाती, मनभावन अति सुन्दर-सी
Ajad Rampuri
About the poet

Ajad Rampuri आजाद रामपुरी

पद: महालेखाकार (आडिट) प्रथम संस्थान: मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा: एम०ए०, एल-एल०बी०; प्रकाशन: मंथन (प्रबंधकाव्य), गीता चौपाई ; मान न मान मैं तेरा मेहमान, आधुनिक लघुकथाएँ (व्यंग्य-संग्रह), क्षणिका : उद्भव और विकास (समालोचना), खेलों की कहानी, आविष्कारों की कहानी (ब…

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like